दुखद हादसा : हिमाचल में पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, 7 की मौत, 10 घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

दुखद हादसा : हिमाचल में पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, 7 की मौत, 10 घायल

(Himachal Pradesh Kullu road accident) : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। कुल्लू के बंजार क्षेत्र के घियागी में यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई। हादसे में 7 की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए हैं। मृतकों में 5 युवक और 2 युवतियां शामिल हैं। इनमें से चार आईआईटी बीएचयू, वाराणसी के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में मौके पर दम तोड़ने वाले सातों यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घायला का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे की जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव शुरू किया। घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से कुल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैवलर में कुल 17 लोग सवार थे। बीते दिनों 22 सितंबर को भी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया था। शहर के छह मील के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर एक गाड़ी सड़क के बाद नीचे जाकर व्यास नदी में गिर गई थी। गाड़ी में 3 लोग सवार थे। इसमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मरने वाले दोनों पर्यटक चंडीगढ़ और गुरदासपुर के रहने वाले थे।

Related posts

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

VIDEO UP Vidhansabha Budget session : यूपी विधानसभा में सुरक्षा में तैनात गार्ड की तरह नजर आने वाले “मार्शल सपा विधायकों को धक्का मारते हुए ले गए, मीडिया कर्मियों के साथ भी की मारपीट”, घटना के विरोध में पत्रकारों ने परिसर में किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

admin

आपदा से जूझता उत्तराखंड, प्रकृति दिखा रही विकराल तस्वीर

admin

Leave a Comment