संसद की कार्यवाही 6 फरवरी तक स्थगित की गई, विपक्ष ने आज भी गौतम अडानी को लेकर सदन ने किया हंगामा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

संसद की कार्यवाही 6 फरवरी तक स्थगित की गई, विपक्ष ने आज भी गौतम अडानी को लेकर सदन ने किया हंगामा


गौतम अडानी के मुद्दे पर विपक्ष बजट सत्र के दौरान लगातार केंद्र सरकार से जवाब मांग रहा है। ‌ शुक्रवार को संसद की कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। ‌अब संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिनों तक स्थगित कर दी गई है। अब 6 फरवरी तक संसद की कार्रवाई स्थगित कर दी गई है । दोनों सदनों में विपक्ष के सांसदों ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर हंगामा किया और इस मामले में जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) गठित करने की मांग की।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन के पटल के लिए रणनीति तैयार करने के लिए अपने संसद कार्यालय में सुबह विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

Related posts

हॉलीवुड फिल्म अवतार-2 ने भारत में 2 दिन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की

admin

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत पहुंचे, दिल्ली हवाई अड्डे पर पीएम मोदी ने किया स्वागत

admin

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की जारी की तीसरी लिस्ट

admin

Leave a Comment