प्रचंड गर्मी ने मचाया हाहकार :  भारत का यह शहर दुनिया के सबसे गर्म की लिस्ट में पहुंचा, तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया, लू से 20 से अधिक लोगों की मौत, अभी नहीं मिलेगी राहत - Daily Lok Manch
February 9, 2026
Daily Lok Manch
Recent मौसम राष्ट्रीय

प्रचंड गर्मी ने मचाया हाहकार :  भारत का यह शहर दुनिया के सबसे गर्म की लिस्ट में पहुंचा, तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया, लू से 20 से अधिक लोगों की मौत, अभी नहीं मिलेगी राहत

उफ ! गर्मी। उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तपिश में लोग बुरी तरह झुलस रहे हैं। शनिवार को सबसे गर्म दिन कहे जाने वाले नौतपा भी शुरू हो गया है। यह 9 दिनों तक रहता है। इन राज्यों में 45 से लेकर 50 तक तापमान पहुंच चुका है।  दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है । सूरज आग उगल रहा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कई शहरों में दिन और रात के तापमान एक जैसे हो चले हैं। गर्मी से राहत देने वाले बिजली यंत्र कूलर, पंखा फेल हो गए हैं। 

जानलेवा गर्मी के बीच एयर कंडीशन ही कुछ सहारा दे रहा है। लेकिन आम लोगों के यहां एसी की सुविधा नहीं है जिसकी वजह से लोगों की नींद भी गायब हो गई है। सबसे ज्यादा बुरा हाल राजस्थान का है। राजस्थान का फलोदी दुनिया के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहा। यहां तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के चलते शनिवार को 5 लोगों की मौत हुई। राजस्थान में अभी तक गर्मी से 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। प्रचंड गर्मी के कारण राज्य में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के लिए जिलों के कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को राज्य में लू से आमजन एवं पशु-पक्षियों को राहत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने सभी जिला कलेक्टर को सुचारू व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को राज्य में फलौदी 50 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री, जैसलमेर में 48 डिग्री, बीकानेर में 47.2 डिग्री, चूरू में 47 डिग्री, जोधपुर में 46.9 डिग्री, गंगानगर में 46.5 डिग्री, कोटा में 46.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। आगरा, मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज, बांदा, झांसी और उरई कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भी तेज गर्मी से लोग बेहाल हैं। 

रविवार के लिए मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने रविवार को बिहार के 14 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल, गया, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय शामिल है।मौसम के इस मिजाज से फिलहाल दो से तीन दिन तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रेमल आज पश्चिम बंगाल से टकराएगा। इससे पश्चिम बंगाल के निचले तटीय इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है।

तूफान के लैंडफॉल के दौरान करीब 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कोलकाता एयरपोर्ट पर 26 मई दोपहर 12 बजे से 27 मई सुबह 9 बजे तक की सभी उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं एमपी ट्रैफिक पुलिस ने इंदौर के चौराहों पर रेड लाइट का ड्यूरेशन कम कर दिया, ताकि लोगों को धूप में कम रुकना पड़े। आगरा, भोपाल, जोधपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में चौराहे पर टेंट लगाए गए हैं, ताकि सिग्नल के इंतजार में उन्हें राहत मिल सके। असम के डीजीपी ने लोगों से अपील की- अपने घर के पास तैनात पुलिसवालों को पानी ऑफर करें। जरूरत पड़ने पर उनकी बोतलों को रिफिल करने में मदद करें।

Related posts

28 सितंबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल

Watch video : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंच पर राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेता राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहकर सावधान मुद्रा में खड़े हो गए लेकिन बज गया पड़ोसी देश का राष्ट्रगान, भाजपा नेताओं ने कसा तंज, देखें वीडियो

admin

VIDEO Bharat jodo Yatra Rahul Gandhi Black jacket : साढ़े 4 महीने बाद पहली बार राहुल गांधी जैकेट में दिखाई दिए, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद ने कठुआ में बदली पोशाक, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment