ODI World Cup 2023 Opening Ceremony : वर्ल्ड कप की भव्य ओपनिंग सेरेमनी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी  - Daily Lok Manch one day world cup ODI Ahmedabad Narendra Modi stadium opening ceremony
March 1, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

ODI World Cup 2023 Opening Ceremony : वर्ल्ड कप की भव्य ओपनिंग सेरेमनी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी 

वनडे वर्ल्ड कप इस साल भारत में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 05 अक्टूबर से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के साथ होगी। फैंस इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फैंस इस बात को लेकर भी काफी उत्सुक हैं कि वनडे वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी कब और कहां की जाएगी। इसी बीच इसको भी लेकर एक अपटेड सामने आया है। जिसके अनुसार वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी 4 अक्टूबर को अहमदाबाद में ही की जाएगी। जिसके अगले ही दिन वर्ल्ड कप के मैच शुरू हो जाएंगे।

वनडे वर्ल्ड कप में की जाने वाली ओपनिंग सेरेमनी के लिए सटीक वेन्यू अभी भी तय नहीं है, लेकिन उम्मीद यह है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही इसका आयोजन किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित स्टेडियम न केवल 5 अक्टूबर को उद्घाटन मैच बल्कि 19 नवंबर को फाइनल मैच की भी मेजबानी करेगा। 

क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग सेरेमनी समारोह छोटा लेकिन चकाचौंध भरा होने की उम्मीद है, जिसका समापन एक सांस्कृतिक उत्सव में होगा। इस दौरान दसों टीम के कप्तान भी वहां मौजूद रहेंगे। आईसीसी इस कार्यक्रम के दौरान कप्तानों के लिए एक औपचारिक ब्रीफिंग सेशन आयोजित करेगा जिसे ‘कैप्टन्स डे’ के रूप में जाना जाता है। ओपनिंग सेरेमनी से एक दिन पहले 10 टीमों में से छह को अभ्यास मैचों में भाग लेना है। इन मुकाबलों में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होगा, ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा और श्रीलंका का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा।

  • Opening Ceremony – October 4, England vs New Zealand –
  • October 5, India vs Pakistan –
  • October 14, England vs Australia –
  • November 4, South Africa vs Afghanistan –
  • Final – November 10 to November 19

Related posts

हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर कब्जे की कहानी हिंदी फिल्मों जैसी, जिसमें बस्तियां, अदालत, गुस्सा, और सियासत भी है, देश भर में “बनभूलपुरा” बना चर्चा में, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, जानिए यह मामला कैसे शुरू हुआ

admin

BJP Central Committee Meeting आज भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग होगी, पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों के तय किए जाएंगे फाइनल नाम

admin

PM Modi USA Visit New York Yoga : पीएम मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हुए रवाना, कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यूयॉर्क में करेंगे योग

admin

Leave a Comment