आज कैबिनेट की बैठक में "बूस्टर डोज" पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय हेल्थ

आज कैबिनेट की बैठक में “बूस्टर डोज” पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

अभी तक देशवासियों को कोरोना की बूस्टर डोज लगाने के लिए अस्पतालों में रुपए देने पड़ रहे थे। लेकिन आज कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने बड़ा एलान किया। अब 18 साल आयु से अधिक वालों को अब बूस्टर डोज के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।। बुधवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। सभी सरकारी अस्पतालों में 15 जुलाई से बूस्टर या प्रिकॉशन डोज लगवाया जा सकेगा। हालांकि फ्री डोज अगले 75 दिन के लिए ही उपलब्ध होगा। अभी देश में कोरोना वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज मुफ्त है, जबकि बूस्टर डोज के लिए भुगतान करना होता है। इससे पहले हाल ही में सरकार ने बूस्टर डोज लगाने के समय अंतराल को भी कम कर दिया था। इसके बाद से दूसरा डोज लगाने के 6 महीने बाद ही लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे, जो पहले वक्त 9 महीने का हुआ करता था।

Related posts

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने किया आज बड़ा फैसला

admin

(Under ground House) : जमीन के अंदर ही बना डाला “हाईटेक घर”, इसकी खूबसूरती की हो रही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा, देखें वीडियो

admin

PM Modi Mosque Visit VIDEO : पीएम मोदी ने एक हजार साल पुरानी अल-हकीम मस्जिद का किया दौरा, बोहरा समुदाय ने कहा- आज का ऐतिहासिक दिन, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment