Bihar Assembly Election बिहार का महासमर शुरू, चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों को किया एलान, दो चरणों में डाले जाएंगे वोट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Bihar Assembly Election बिहार का महासमर शुरू, चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों को किया एलान, दो चरणों में डाले जाएंगे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का एलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार शाम 4:00 बजे तारीखों का एलान किया।छठ के 8 दिन बाद चुनाव होगा। पहले फेज में 121 सीटें हैं। दूसरे में पूरे बॉर्डर एरिया की 122 सीटों को रखा गया है।

14 नवंबर को जारी किए जाएंगे चुनाव के नतीजे

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही फेक न्यूज पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।



बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को हो रहा है समाप्त

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। तमाम राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ महापर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने की अपील की थी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मत का इस्तेमाल कर सकें।

आपको बताते चलें, 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।

Related posts

जनरल बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका की अस्थियों को बेटियों ने हरिद्वार गंगा में प्रवाहित किया

admin

Baaz Bikes : बाज बाइक्स कंपनी का बड़ा धमाका : “देश में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च”, OLA और बजाज से रखी आधी कीमत

admin

उड़ीसा ट्रेन हादसा : पीएम मोदी ने बुलाई समीक्षा बैठक

Editor's Team

Leave a Comment