Uttarakhand : पुरोला में 15 जून को होने वाली महापंचायत की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand : पुरोला में 15 जून को होने वाली महापंचायत की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

15 जून को महापंचायत का एलान करने के बाद से प्रदेश में माहौल गरमा गया, लेकिन अब जिला प्रशासन ने महापंचायत करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। एसपी यदुवंशी ने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो धारा 144 लागू की जायेगी। जिसकी लगभग पूरी तैयारी कर दी गई है। वहीं
उत्तरकाशी पुरोला में उपजे विवाद को लेकर 52 पूर्व नौकरशाहों ने मुख्य सचिव और डीजीपी को एक खुला पत्र लिखा है। जिसमें राज्य में सांप्रदायिक स्थिति पर तत्काल कार्रवाई के लिए अनुरोध किया गया है। अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं के पूर्व नागरिक सेवक रहे इस 52 पूर्व नौकरशाहों के समूह ने चिंता जाहिर की है। उत्तराखंड में विकसित हो रही स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा गया गया है कि 15 जून 2023 को पुरोला शहर में आयोजित किए जाने वाले महापंचायत और 20 जून 2023 को टिहरी में आयोजित होने वाले रैली और “चक्का जाम” कार्यक्रम, दोनों खुलेआम प्रदेश से मुसलमानों को निकालने के आह्वान के साथ जुड़े हुए हैं।

Related posts

Watch Videos : अपने बछड़े की जान बचाने के लिए गाय ने दौड़ लगाई और खूंखार बाघ से भिड़ गई, हमलावर आदमखोर को दौड़ाया, देखें मां की ममता का बहादुरी और साहस भरा वीडियो

admin

शीतकालीन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट किए गए बंद, बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री के कल होंगे

admin

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया पूरा चुनावी कार्यक्रम, प्रदेश में आचार संहिता भी हुई लागू

admin

Leave a Comment