मंदिर समिति ने लगाया बैन : विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा केदारनाथ धाम में अब श्रद्धालु मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे - Daily Lok Manch
March 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

मंदिर समिति ने लगाया बैन : विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा केदारनाथ धाम में अब श्रद्धालु मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे

उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा केदारनाथ धाम में अब श्रद्धालुओं के लिए नियम कड़े कर दिए गए। केदारनाथ मंदिर में अब श्रद्धालु मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। क्योंकि मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में फोन ले जाने पर बैन लगा दिया है। इतना ही नहीं, मंदिर में न तो फोटो खींच सकेंगे, न ही रील्स बना सकेंगे. इसके साथ ही कपड़े पहनने को लेकर भी मंदिर समिति ने नए नियम बनाएं हैं। आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर समिति केदारनाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाई कि अगर कोई फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने बताया, पिछले दिनों कुछ तीर्थयात्री मंदिर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो और रील बना रहे थे और तस्वीरें भी खींच रहे थे इसलिए केदारनाथ में चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। हाल ही में मंदिर के गर्भ गृह में जाने से पहले ही यात्रियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ कराने के आदेश जारी किए गए थे, साथ ही वहां कोई कैमरा ले जाने पर भी बैन लगा दिया था, लेकिन अब पूरे मंदिर परिसर में मोबाइल फोन की एंट्री बैन कर दी गई है।

Related posts

Kanvar Yatra दर्दनाक हादसा : कांवड़ भरकर लौट रहे कांवड़ियों का डीजे 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकराया, 5 की मौके पर मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे, देखें वीडियो, पुलिस प्रशासन अधिकारियों में मचा हड़कंप

admin

उत्तराखंड में एई-जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में सीएम धामी के निर्देश पर 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज

admin

Germany Train Accident : जर्मनी में भारी बारिश और तूफान के बीच पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, तीन की मौत, कई घायल

admin

Leave a Comment