टीम इंडिया के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आज 40 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
स्पोर्ट्स

टीम इंडिया के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आज 40 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

टीम इंडिया के विकेटकीपर और बल्लेबाज मौजूदा समय में सबसे टॉप फार्म में हैं। ग्राउंड पर उनकी बैटिंग क्रिकेट प्रशंसकों को खूब आ रही है। पंत का बैटिंग का आक्रामक महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली की याद दिलाता है। आज एक बार फिर ऋषभ पंत में रिकॉर्ड तोड़ दिया। ‌ पंत ने 40 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ दिया है। वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद पर अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के दूसरे दिन उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। पंत ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कपिल देव के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कपिल ने दिसंबर 1982 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ यह रेकॉर्ड बनाया था। बता दें कि टीम इंडिया ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे। श्रीलंका पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट हो गई । टेस्ट की दूसरी पारी में भारत ने डिनर तक 5 विकेट खोकर 199 रन बना लिए हैं।

Related posts

T20 WORLD CUP GRAND FINALE England C.H.A.M.P.I.O.N : पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिरा पानी, टी-20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना इंग्लैंड

admin

India VS newzealand ODI तीसरे वनडे में भारत न्यूजीलैंड से हारा, विराट कोहली की ताबड़तोड़ शतकीय पारी भी नहीं आई काम, वीडियो

admin

Flying Sikh : देश के सबसे सफल धावक मिल्खा सिंह का आज जन्मदिवस, फ्लाइंग सिख ने आजादी के बाद खेल की दुनिया में भारत का लहराया परचम

admin

Leave a Comment