World Cup India Won वर्ल्ड कप क्रिकेट के पहले मैच में टीम इंडिया का जीत से शानदार आगाज, विराट कोहली और राहुल ने खेली ताबड़तोड़ जिताऊ पारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

World Cup India Won वर्ल्ड कप क्रिकेट के पहले मैच में टीम इंडिया का जीत से शानदार आगाज, विराट कोहली और राहुल ने खेली ताबड़तोड़ जिताऊ पारी

क्रिकेट के वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराकर पहले जीत हासिल की। चेन्नई में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में रविवार होने की वजह से पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 199 रन बनाए। जीत के लिए 200 रन बनाने मैदान में उतरी भारतीय टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय पारी लड़खड़ा गई। टीम ने 2 रन के स्कोर पर ईशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के विकेट गंवाए। 

तीनों बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर 0 रन पर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। यह हेजलवुड का दूसरा विकेट है। उन्होंने रोहित शर्मा (0 रन) को भी आउट किया। इससे पहले, ईशान किशन 0 रन पर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने चौथी गेंद पर फर्स्ट स्लिप में कैच कराया। 3 विकेट जल्दी गंवाने के बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने भारतीय पारी संभाली ।

विराट कोहली और केएल राहुल ने 150 रन की पार्टनरशिप की। इसी के बाद भारतीय टीम ने 167 रनों पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। विराट कोहली 116 गेंदों पर 85 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें अपना शिकार बनाया। विराट कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या खेलने आए। केएल राहुल ने छक्का लगाकर भारत को शानदार जीत दिलाई। ‌ 97 रन बनाकर रखैल राहुल नॉट आउट रहे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप में पहला मैच  जीतने के बाद देश में जश्न का माहौल है। 

वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 200 रनों का टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में 199 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से तीन स्पिनर्स रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और आर. अश्विन ने मिलकर छह विकेट लिए. जडेजा को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले। वहीं जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को दो-दो सफलता हासिल हुई। हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। सिराज ने स्टार्क को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने 46 और डेविड वॉर्नर ने 41 रन बनाए। वहीं मिचेल स्टार्क ने 28 और लाबुशेन ने 27 रन बनाए।

Related posts

Ayodhya Ram Mandir Jammu Kashmir Article 370 CM Pushkar Singh Dhami Historic Date : 5 अगस्त को भाजपा ने लिए थे तो बड़े फैसले, सीएम धामी ने इसे ऐतिहासिक तारीख बताया

admin

Raksha Bandhan festival Subh Mahurat : भाई-बहन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में खूब रौनक, भद्रा का रहेगा साया, पांच शुभ संयोग भी रहेंगे, यह रहेगा राखी बांधने का सर्वोत्तम समय

admin

पीएम मोदी अगले हफ्ते जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर, द्विपक्षीय संबंध होंगे और मजबूत

admin

Leave a Comment