धर्म का ज्ञान भी जानेंगे विद्यार्थी, गुजरात सरकार स्कूलों में श्रीमद्भागवत गीता का सिद्धांत और जीवन मूल्य पढ़ाएगी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 1, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म शिक्षा और रोज़गार

धर्म का ज्ञान भी जानेंगे विद्यार्थी, गुजरात सरकार स्कूलों में श्रीमद्भागवत गीता का सिद्धांत और जीवन मूल्य पढ़ाएगी

गुजरात की भाजपा सरकार कक्षा 6 से बारहवीं तक के बच्चों को अब कर्म, धर्म, श्लोक और धार्मिक ज्ञान से मजबूत करेगी। ‌होली के अवसर पर गुरुवार को गुजरात की भूपेंद्र भाई पटेल की सरकार ने राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों को अब श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाने की घोषणा की है। बता दें कि श्रीमद्भागवत गीता कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई जाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के सभी स्कूल बच्चों को भगवत गीता के सिद्धांत और मूल्य पढ़ाएंगे। इसके साथ ही पहली और दूसरी क्लास के लिए अंग्रेजी सब्जेक्ट शुरू करने का भी फैसला लिया गया है, जिससे बच्चे शुरुआत से ही गुजराती के अलावा अंग्रेजी में भी निपुण हो सकें। बता दें कि इस साल के आखिरी में गुजरात में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। 

Related posts

सेंट्रल रेलवे ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, जारी किया विज्ञापन

admin

Kedarnath Dham केदारनाथ धाम में मुख्य सेवक भंडारा में सीएम धामी ने दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया

admin

15 January 2024 Monday Panchang and Rashifal : 15 जनवरी, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment