बसपा सरकार में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तर प्रदेश

बसपा सरकार में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार में पूर्व मंत्री और लंबे समय से फरार चल रहा याकूब कुरैशी को पुलिस और एसटीएफ की टीम ने धर दबोचा है। राजधानी दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे मेरठ पुलिस का वांटेड और 50 हजार का इनामी यूपी का पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी अपने बेटे इमरान कुरैशी के साथ पकड़ा गया। यूपी पुलिस के एसपी क्राइम अमित कुमार ने बताया कि यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर मेरठ ले गई। कुरैशी बाप-बेटे दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहा था। जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले ही यूपी की बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान कुरैशी पर पुलिस ने 50-50 हजार के इनाम की घोषणा की थी। सिविल पुलिस और एसटीएफ की टीम लंबे समय से दोनों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार बाप-बेटे से मेरठ में आगे की पूछताछ की जाएगी। दोनों पर अवैध मीट के कारोबार का आरोप है। याकूब कुरैशी के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 174A के अंतर्गत भी मुकदमा दर्ज है।

Related posts

बड़ी खबर : मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

admin

यूपी के सातवें चरण में पूर्वांचल के ये बाहुबली भी ‘माननीय’ बनने के लिए चुनाव मैदान में ठोक रहे ताल

admin

मंगला प्रसाद गिरी ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मनोनीत, सर्वसम्मति से चुने गए

admin

Leave a Comment