पेपर लीक मामले में फरार चल रहे दोनों इनामी मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने लखनऊ से किया अरेस्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तराखंड

पेपर लीक मामले में फरार चल रहे दोनों इनामी मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने लखनऊ से किया अरेस्ट

कई दिनों से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले के फरार चल रहे दोनों मास्टरमाइंड को पुलिस और एसटीएफ तलाश करने में लगी हुई थी। आखिरकार गुरुवार शाम को लखनऊ के विभूति खंड से दोनों आरोपी सैयद शादिक मूसा और योगेश्वर राव को अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि पेपर लीक के मास्टरमाइंड मूसा पर दो लाख और योगेश्वर राव को एक लाख रुपए का इनाम रखा था। ‌यूपी एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके बाद उत्तराखंड एसटीएफ दोनों मास्टरमाइंड से पूछताछ करने में। उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब तक 41 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। ‌ जिसमें उत्तराखंड सचिवालय के दो अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं।

Related posts

Uttarakhand : देहरादून में रह रहे 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

admin

Uttarakhand धामी सरकार की पहल : चार धाम यात्रा मार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अब 25 स्थानों पर मिलेगी चार्जिंग करने की सुविधा

admin

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पेंशन योजनाओं से जरूरतमंदों को राहत

admin

Leave a Comment