एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान को धोकर श्रीलंका बना "नया चैंपियन" - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स

एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान को धोकर श्रीलंका बना “नया चैंपियन”

(UAE Asia Cup tournament Sri Lanka champion Pakistan defeat) : यूएई में आज एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। एशिया कप के फाइनल को जीतने के लिए पाकिस्तान ने पूरा जोर लगा दिया। लेकिन पिछले कई महीनों से आर्थिक तंगहाली से जूझ रहा श्रीलंका एशिया कप का नया चैंपियन बन गया। ‌लंका ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को धो डाला। ‌ श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल मैच में 23 रनों से हरा दिया है। बता दें कि टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम खान ने गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। श्रीलंका के भानुका राजपक्षे 71 रन की पारी खेली। पाकिस्तान को जीत के लिए 171 बनाने थे। लेकिन श्रीलंका के प्रमोद मदुशन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को शुरुआत में ही बड़ा झटका दे दिया। ‌मदुशन लगातार दो गेंदों पर बाबर आजम और फखर जमान को आउट किया। इसके बाद इफ्तिखार अहमद को उन्होंने कैच आउट करा दिया। इफ्तिखार ने 32 रन बनाए। पाकिस्तान को चौथा झटका चमिका करुणारत्ने ने दिया। पाकिस्तान के जल्दी-जल्दी तीन विकेट और गिर गए। उसके बाद पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी जल्दी आउट होते चले गए।
श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से मात दी। दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

Related posts

भारत ने रोकी अमेरिका के लिए डाक सेवाएं, पार्सल भेजना हुआ बंद

admin

Himachal Pradesh हिमाचल बीजेपी संगठनात्मक की नई टीम कांग्रेस से पहले हिमाचल भाजपा ने शिमला, मंडी और हमीरपुर समेत कई जिलों में नई कार्यकारिणी का किया एलान, देखें पूरी लिस्ट

admin

Twitter New chief Elon musk : Twitter के नए मालिक बने मस्क, ट्विटर खरीदते ही एलन ने भारतीय सीईओ पराग अग्रवाल को तत्काल बर्खास्त कर निकाला

admin

Leave a Comment