सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भावुक पोस्ट करते हुए लिखा-"आज पहली बार लगा, बिन सूरज के उगा सवेरा" - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भावुक पोस्ट करते हुए लिखा-“आज पहली बार लगा, बिन सूरज के उगा सवेरा”

(Akhilesh Yadav emotional post father Mulayam Singh Yadav) : जब बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाता है तब उन्हें एहसास होता है जैसे हमने पूरा संसार खो दिया हो। माता-पिता बच्चों के अभिभावक होने के साथ हर सुख-दुख में भी साथ खड़े होते हैं। पिता बच्चों को हर मुसीबत से बचाते हैं। इसके साथ क्या अच्छा है, क्या बुरा यह भी जिंदगी में बताते रहते हैं। लेकिन जब पिता बच्चों के साथ रहते हैं तब वे उन्हें नजरअंदाज करते हैं। हम बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की। अब मुलायम सिंह यादव इस दुनिया में नहीं है। अखिलेश यादव ने आज भावुक ट्वीट करते हुए पिता मुलायम सिंह यादव को याद किया। ‌ बता दें कि मंगलवार को इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। आज सुबह पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने पिता के बिना पहली सुबह की भावना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि, आज पहली बार ऐसा लगा है कि बिन सूरज के सवेरा उगा है। अखिलेश यादव ने दो फोटो ट्वीट करने के साथ कैप्शन लिखा, ‘आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा’ पहली फोटो में अखिलेश यादव मुलायम की जलती हुई चिता को प्रणाम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में अखिलेश कुछ लोगों के साथ मुलायम सिंह के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे हुए हैं।

Related posts

Expressway Accident VIDEO यूपी में एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा : बस ने कार में मारी भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौके पर मौत, बस ड्राइवर रॉन्ग साइड आ रहा था, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो, सीएम योगी ने जताया दुख

admin

Pritish Nandy Dies : बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी का निधन, कई फिल्मों का किया निर्माण, अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने जताया शोक

admin

Uttarakhand: यूकेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट नहीं रहे, सीएम धामी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

admin

Leave a Comment