यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने 5 और प्रत्याशियों के नामों का किया एलान, अब तक 23 नाम किए गए घोषित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने 5 और प्रत्याशियों के नामों का किया एलान, अब तक 23 नाम किए गए घोषित

गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए अपने पांच और उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। सपा  ने गोंडा से भानु कुमार, देवरिया से डॉक्टर कफील खान, बलिया से अरविंद, गाजीपुर से भोलानाथ और सीतापुर से अरुणेश कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले सपा ने 18 नामों का एलान किया था। अब तक समाजवादी पार्टी एमएलसी चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। ‌ बता दें कि प्रदेश की 36 विधान परिषद की सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान होना है। 12 अप्रैल को इसके नतीजे आएंगे। ‌ यूपी में विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख होली की वजह से 21 मार्च कर दी गई है, पहले यह 19 मार्च थी। 100 सीटों वाले विधान परिषद में अभी भाजपा के 35 एमएलसी हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के खाते में 17 सदस्य हैं। इनमें से भी कई सीटें आने वाले दिनों में खाली होंगी। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट भी खाली हो जाएगी। दूसरी ओर बसपा के चार, कांग्रेस के एक, अपना दल (सोनेलाल) के एक सदस्य हैं। 

Related posts

VIDEO : विधानसभा में गरजते हुए सीएम योगी ने कहा माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा, सदन में मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को भी नहीं बख्शा, इतने गुस्से में पहली बार दिखाई दिए योगी, देखें वीडियो

admin

UP IAS Transfer यूपी में सीएम योगी ने बड़े स्तर पर किए 46आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, संजय प्रसाद समेत कई अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट 

admin

बजट सत्र के आखिरी दिन आज सीएम योगी और अखिलेश यादव ने पूरे सदन को जमकर हंसाया

admin

Leave a Comment