साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सपना तोड़ा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सपना तोड़ा

(Team India world record cancel) राजधानी दिल्ली में आज टीम इंडिया नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए उतरी थी। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया टी20 लगातार 12 मैच जीत चुकी थी। भारतीय टीम के सामने यहां पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका था। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती तो लगातार 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली पहली टीम होती, लेकिन साउथ अफ्रीका ने यह मैच जीतकर भारतीय टीम के सपने को तोड़ दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया की हार हुई है। भारतीय टीम 211 का बड़ा स्कोर बनाकर भी हार गई। अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर और रास्सी डुसेन ने तूफानी पारी खेली, जिसके आगे भारतीय टीम के बॉलर्स ढेर हुए। बता दें कि ऋषभ पंत पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करने उतरे थे लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। अभी तक यह रिकॉर्ड 12 जीत के साथ संयुक्त रूप से अफगानिस्तान-रोमानिया और भारत के नाम था।टीम इंडिया ने दिल्ली में खेले जा रहे पहले मैच में 211 का बड़ा स्कोर बनाया है। ईशान किशन की 76 रनों की पारी के बाद ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या ने तूफानी बैटिंग की‌। पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे ऋषभ ने 29 रन बनाए, जबकि हार्दिक ने 12 बॉल में 31 रन बनाए।

Related posts

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान घटी दुखद घटना, भगदड़ मचने से तीन श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, वीडियो

admin

यूपी में भाजपा सांसद की चेतावनी के बाद गरमाई सियासत

admin

India Canada Visa Suspended : कनाडा-भारत में बढ़ा टकराव, मोदी सरकार का बड़ा एक्शन

admin

Leave a Comment