Advisory सीरिया में बिगड़े हालात :  सीरिया में रह रहे भारतीय नागरिकों से विदेश मंत्रालय ने वापस लौटने को कहा, जारी की गई एडवाइजरी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय

Advisory सीरिया में बिगड़े हालात :  सीरिया में रह रहे भारतीय नागरिकों से विदेश मंत्रालय ने वापस लौटने को कहा, जारी की गई एडवाइजरी





सीरिया में जारी हिंसा के मद्देनजर भारत ने अपने नागरिकों को वहां की यात्रा से बचने की सलाह दी है। शुक्रवार को जारी एक परामर्श में विदेश मंत्रालय (MEA) ने सीरिया में रह रहे भारतीय नागरिकों से राजधानी दमिश्क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को भी कहा है। इस्लामी विद्रोहियों ने गुरुवार को देश के सबसे बड़े शहर अलेप्पो के अधिकांश हिस्से पर कब्जा करने के बाद मध्य सीरिया के शहर होम्स पर लगभग कब्जा कर लिया। हजारों लोग होम्स से भाग रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘सीरिया में मौजूदा हालातों को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक सीरिया की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। इसमें कहा, ‘‘सीरिया में रह रहे भारतीयों से अनुरोध है कि वे जानकारी के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से दमिश्क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। मंत्रालय ने कहा, जो लोग जा सकते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से चले जाएं तथा अन्य लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें तथा कम से कम आवाजाही करें।

Related posts

IND vs NZ Final : चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 252 रन का टारगेट दिया

admin

Film Aadipurush Controversy Ramayan Ram Arun Govil Angry VIDEO फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी : आदिपुरुष पर जमकर भड़के रामायण के राम, कैमरे के सामने पहली बार इतने गुस्से में दिखाई दिए, देखें वीडियो

admin

19 सितंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment