सड़क हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर की मौके पर मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सड़क हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर की मौके पर मौत

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ट्रक ने एसडीएम की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी में सवार एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एसडीएम को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बता दें कि आज सुबह एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया हरिद्वार से लक्सर आ रही थीं। इसी बीच, लक्सर-रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी परखच्चे के उड़ गए तथा चालक गोविंद राम निवासी झबीरन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर लक्सर कोतवाली व मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बाद में डीएम विनय शंकर पांडे और एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल एसडीएम को रुड़की में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

उत्तराखंड की महिला सरपंच कविता देवी और निकिता चौहान को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, सीएम धामी ने दी बधाई

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर शहीद राज्य आंदोलनकारी को दी श्रद्धांजलि, इंद्रमणि बडोनी का जन्मशताब्दी समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा

admin

VIDEO Heavy Snowfall : बेमौसम की बारिश करा रही सर्दियों के महीने का एहसास, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर दिखी खूबसूरती, सड़कों पर बर्फ बिछी होने से फिसल रहीं गाड़ियां

admin

Leave a Comment