हिमाचल प्रदेश में स्कूली बस गहरी खाई में गिरी, 12 बच्चे घायल, लमलैहड़ी के पास हुआ हादसा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में स्कूली बस गहरी खाई में गिरी, 12 बच्चे घायल, लमलैहड़ी के पास हुआ हादसा


हिमाचल प्रदेश में आज एक और बड़ा हादसा होने से बच गया। ‌ राज्य के ऊना में एक स्कूली बस 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बस में 19 स्कूली बच्चे सवार थे। बता दें कि शुक्रवार शाम को स्कूली बस बच्चों को छोड़ने के लिए घर जा रही थी। उसी दौरान लमलैहड़ी के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायल बच्चों को ऊना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हुआ, बस चालक को भी चोट आई है । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव शुरू किया। हादसे की जानकारी पाकर घायल बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे।

Related posts

उत्तराखंड में भाजपा ने अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के मोर्चा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की, देखें लिस्ट

admin

Watch video : हिमाचल में पीएम मोदी ने भाजपा से बागी हुए नेता कृपाल परमार से फोन पर की बात, कहा- “चुनाव से हट जाओ”, देखें लाइव वीडियो

admin

Shimla MC Election सीएम सुखविंदर की टीम तैयार : शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक, स्क्रीनिंग और प्रचार कमेटी नियुक्त की, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

admin

Leave a Comment