Sanjay Dutt Said "I Am Fine And Healthy " फिल्म शूटिंग के दौरान घायल होने की खबरों के बीच संजय दत्त ने जारी किया बयान, बॉलीवुड अभिनेता ने ट्वीट करते हुए अपनी हेल्थ को लेकर दी जानकारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 9, 2026
Daily Lok Manch
Recent मनोरंजन राष्ट्रीय

Sanjay Dutt Said “I Am Fine And Healthy ” फिल्म शूटिंग के दौरान घायल होने की खबरों के बीच संजय दत्त ने जारी किया बयान, बॉलीवुड अभिनेता ने ट्वीट करते हुए अपनी हेल्थ को लेकर दी जानकारी



बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। संजय दत्त शूटिंग में घायल हुए हैं, इस बात की जानकारी पाकर उनके प्रशंसक जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार 12 अप्रैल को यह हादसा उनके साथ तब हुआ जब एक्टर बॉम्ब सीक्वेंस सीन की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान अभिनेता को गंभीर चोटें आई । अभिनेता को कोहनी, हाथ और चेहरे पर चोटें लगी । जिसके बाद निर्देशक में फिल्म की शूटिंग रोक दी । बता दें कि कन्नड़ फिल्म “केडी द डेविल” की शूटिंग बेंगलुरु के मगाड़ी रोड पर चल रही थी। यह हादसा फिल्म के एक बम सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुआ।

शूटिंग के दौरान घायल होने की खबरों के बीच संजय दत्त ने शाम को ट्वीट करते हुए लिखा- मेरे चोटिल होने की खबरें आ रही हैं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे पूरी तरह निराधार हैं। ईश्वर की कृपा से मैं ठीक और स्वस्थ हूं। मैं फिल्म केडी की शूटिंग कर रहा हूं और मेरे दृश्यों को फिल्माते समय टीम अतिरिक्त सावधानी बरत रही है। हमसे संपर्क करने और चिंता करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Related posts

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चौथी और आखिरी लिस्ट जारी की, 38 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

admin

VIDEO Breaking Rahul Gandhi Defamation case : सूरत कोर्ट के राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की लंबी बैठक, पार्टी हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

admin

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

Leave a Comment