रूस और यूक्रेन में जारी भीषण जंग के बीच दुखद खबर, बमबारी के दौरान भारतीय छात्र की हुई मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 5, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

रूस और यूक्रेन में जारी भीषण जंग के बीच दुखद खबर, बमबारी के दौरान भारतीय छात्र की हुई मौत

रूस और यूक्रेन में जारी भीषण युद्ध के बीच एक दुखद खबर सामने आई। यूक्रेन में पढ़ाई करने गए कर्नाटक के रहने वाले छात्र नवीन कुमार की मौत हो गई है। बता दें कि रूस ने आज सुबह यूक्रेन के खारकीव में बमबारी की थी। इस दौरान नवीन कुमार खाना लेने के लिए बाहर निकले हुए थे। उसी समय वे रूसी हमले के शिकार हो गए। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खारकीव में बमबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज छठा दिन है। रूस ने आज यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना ने खारकीव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर के मिलिट्री बेस पर हमला किया है। इस हमले में 70 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेन में मौजूदा समय में चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच जारी मिसाइल, रॉकेट के हमलों में बेगुनाह लोगों की भी हर रोज जानें जा रही हैं। बता दें कि कीव स्थित इंडियन एंबेसी ने आज हर हाल में भारतीयों को यूक्रेन से चले जाने के सख्त आदेश दिए हैं। ‌

Related posts

साल 2022 में पीएम मोदी ने दिया पहला इंटरव्यू, चुनाव की पूर्व संध्या पर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में बेबाकी से दिए जवाब

admin

पीएम मोदी ने वेटिकन सिटी में कैथोलिक क्रिश्चियन के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप से की मुलाकात

admin

कोरोना टीका : बूस्टर डोज लेने वालों को नेजल वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी, यह है इसकी वजह

admin

Leave a Comment