Bollywood Art Director Nitin Desai Dies : बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट निर्देशक नितिन देसाई ने फांसी लगाकर दी जान - Daily Lok Manch Renowned art director of Bollywood Nitin Desai hanged himself to death
April 15, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन

Bollywood Art Director Nitin Desai Dies : बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट निर्देशक नितिन देसाई ने फांसी लगाकर दी जान

Bollywood Art Director Nitin Desai Dies

बॉलीवुड से बुधवार 2 अगस्त को एक दुखद भरी खबर ने सभी को सदमे में ला दिया। बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने मुंबई के करजत स्थित अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी जानकारी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को हुई तो सभी अवाक रह गए। ‌ लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे नितिन ने आर्थिक तंगी की वजह से ये फैसला लिया। नितिन एक आर्ट डायरेक्टर थे और हम दिल दे चुके सनम, जोधा अकबर जैसी हिट फिल्मों के सेट डिजाइन करने के लिए जाने जाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, नितिन देसाई ने सुबह 4:30 बजे एन डी स्टूडियो में फांसी लगाकर अपनी जान दी है।

उनकी मौत का कारण पैसों की तंगी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नितिन देसाई कल रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे. आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं आए। तभी उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा किसी ने खोला नहीं। खिड़की से जब देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Related posts

महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को दी वाई प्लस सिक्योरिटी की सुरक्षा

admin

राज्यपाल ने ‘मुन्नी’ को किया सम्मानित, अब बड़ी हो गई ये बाल कलाकार, इस एक्ट्रेस ने इस फिल्म में निभाई थी यादगार भूमिका

admin

Pritish Nandy Dies : बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी का निधन, कई फिल्मों का किया निर्माण, अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने जताया शोक

admin

Leave a Comment