उपभोक्ताओं को राहत : एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटे, अब यह हुई नई कीमतें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

उपभोक्ताओं को राहत : एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटे, अब यह हुई नई कीमतें

(LPG CYLINDER PRICE DECREASE) : आज पहली तारीख को कमर्शियल एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार कम हो रहे हैं। आज एक बार फिर तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की है। इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, आज 1 अक्टूबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25.5 रुपये, कोलकाता में 36.5 रुपये, मुंबई में 32.5 रुपये, चेन्नई में 35.5 रुपये कम में मिलेगा। हालांकि घरेलू इस्तेमाल में आने वाले सिलेंडर के दाम जस के तस रखे गए हैं। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा। 

यह भी पढ़ें– बाबा केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर आज फिर हुआ हिमस्खलन, सहमे रहे तीर्थयात्री और पुरोहित, देखें वीडियो

Related posts

AUTO expo 2023 Noida : नोएडा में ऑटो एक्सपो आज से शुरू, वाहन कंपनियों ने पेश की नई-नई आधुनिक कारें, मारुति कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार बनी आकर्षण का केंद्र, हुंडई ने भी लॉन्च की ईवी कार

admin

मुंबई का वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर किया गया, सीएम एकनाथ शिंदे ने किया एलान

admin

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के देखें फोटो

admin

Leave a Comment