राहत बचाव जारी: त्रिकुट पहाड़ पर रोप-वे अभी भी फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर लगाए गए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 20, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय


राहत बचाव जारी: त्रिकुट पहाड़ पर रोप-वे अभी भी फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर लगाए गए

झारखंड के देवघर स्थित त्रिकुट पहाड़ पर रविवार शाम को रोप-वे हादसा होने से अभी तक दो महिलाओं की मौत होना बताया जा रहा है। वहीं कई लोग हादसे में घायल हैं। यह हादसा रविवार शाम को करीब 4:30 बजे हुआ। रामनवमी होने की वजह से यहां लोगों की भारी भीड़ थी। त्रिकुट रोप-वे जैसे स्टेशन से चालू हुआ, तो पहाड़ की चोटी पर स्थित रोप-वे के यूटीपी स्टेशन का रॉलर अचानक टूट गया। इस कारण सबसे पहले ऊपर का एक ट्रॉली 40 फीट नीचे खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोग और रोप-वे कर्मी ने मिलकर उस ट्रॉली में फंसे पांचों को बाहर निकाला। हादसे के दौरान रोप-वे की बाकी 23 ट्रॉली सात फीट नीचे अचानक लटक गई। इसमें सबसे नीचे की दो ट्रॉली पत्थर टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल हैं। आज सुबह से ही सेना एनडीआरएफ टीमें राहत बचाव के लिए अभियान में जुट गए हैं। अभी कई लोग फंसे हुए हैं। इनमें अधिकांश लोग बिहार के हैं। बचाने के लिए दो हेलीकॉप्टर से मदद ली जा रही है। राहत बचाव कार्य जारी है। बता दें कि त्रिकुट पर्वत दुमका रोड पर देवघर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तीन शिखरों का पर्वत होने के कारण इस पहाड़ को त्रिकुट पहाड़ के नाम से जाना जाता है। इस पहाड़ की तीनों चोटियों में सबसे ऊंची चोटी 2470 फीट की है। त्रिकुट रोपवे भारत का सबसे ऊंचा ऊर्ध्वाधर रोपवे है। जिसका अधिकतम लेंस कोण 44 डिग्री है। रोप-वे की लंबाई 766 मीटर (2512 फीट) है। झारखंड में त्रिकुट पहाड़ एकमात्र पर्यटन स्थल है । जहां रोप-वे का इस्तेमाल किया जाता है। रोपवे में पर्यटकों के लिए कुल 25 केबिन उपलब्ध हैं, जिसमें प्रत्येक केबिन में चार लोग बैठ सकते हैं। रोपवे से पहाड़ की चोटी तक पहुंचने के लिए केवल 8 मिनट समय लगता है। 

Related posts

एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मात्र 150 रुपये में पूरे महीने कर सकते हैं सफर

admin

गर्मजोशी के साथ मिले : अमेरिका में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद दुनिया के सबसे रईस बिजनेसमैन एलन मस्क ने कहा- “मैं उनका फैन हूं”, देखें वीडियो

admin

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने शुरू की बूस्टर डोज के ट्रायल की तैयारी

admin

Leave a Comment