तीर्थ यात्रियों को दी राहत : चार धाम में वसूली के खिलाफ राज्य सरकार ने जारी किए नए आदेश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

तीर्थ यात्रियों को दी राहत : चार धाम में वसूली के खिलाफ राज्य सरकार ने जारी किए नए आदेश

उत्तराखंड स्थित चार धाम यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं से तय कीमत से अधिक वसूली की जा रही है। पिछले दिनों इसकी शिकायत कई तीर्थयत्रियों ने प्रशासन से की थी । इसके बाद अब उत्तराखंड सरकार हरकत में आई है। राज्य के मुख्य सचिव एसएस संधू ने कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि चारधाम यात्रा के दौरान अगर किसी ने खाने पीने की चीजों के दाम तय कीमतों से ज्यादा लिए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव ने संबंधित जिलाधिकारियों को ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि चारधाम यात्रा के दौरान पानी की बोतल और खाने पीने की चीजें महंगे दामों पर तीर्थ यात्रियों को बेची जा रही है। ऐसे ही 500 रुपए का कमरा 5 से 10 हजार में दे रहे हैं। मुख्य सचिव के इस आदेश के बाद तीर्थ यात्रियों को राहत मिलेगी। 

Related posts

सीएम धामी पहुंचे अपने पैतृक गांव, 10500 फीट ऊंचाई पर स्थित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

(BJP announced name state spokesperson, co-media) : भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता और सह मीडिया प्रभारियों के नाम का किया एलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

admin

5 नवंबर शुक्रवार का पंचांग- राशिफल

admin

Leave a Comment