राजा सिंह की नाराजगी : भाजपा के फायर ब्रांड नेता और विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

राजा सिंह की नाराजगी : भाजपा के फायर ब्रांड नेता और विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी को आज सोमवार को दक्षिणी राज्य तेलंगाना में बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना में भाजपा के फायर ब्रांड नेता और विधायक टी राजा सिंह ने नाराजगी के बाद पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा पूर्व एमएलसी रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाने की खबरों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी।

टी. राजा ने भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने लिखा कि बहुत सारे लोग चुप हैं, इसे उनकी सहमति न समझा जाए। यह लाखों कार्यकर्ताओं के लिए सदमे जैसा है। टी राजा ने केंद्रीय नेतृत्व से अपील की कि वे अपने फैसले पर दोबारा विचार करें।

Related posts

घरेलू गैस की कीमतों में एक बार फिर की गई बढ़ोतरी

admin

Sidharth Kiara Malhotra Wedding Picture Viral विवाह संपन्न : एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने लिए सात फेरे, बॉलीवुड की तमाम जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, देखें शादी की तस्वीरें

admin

Bihar Based Caste Survey 2023 Patna High Court : बिहार में जातिगत जनगणना चलती रहेगी, पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को दी बड़ी राहत, सभी याचिकाओं को किया खारिज

admin

Leave a Comment