बारिश का कहर : नेशनल हाईवे की सड़क भरभरा कर ढह गई, देखें खौफनाक वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

बारिश का कहर : नेशनल हाईवे की सड़क भरभरा कर ढह गई, देखें खौफनाक वीडियो

देश के 25 राज्यों में बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। वहीं उत्तर प्रदेश में अधिकांश जिलों में गर्मी से लोग बेहाल हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड के पहाड़ों पर भारी बारिश की वजह से कई तीर्थयात्री फिर फंस गए हैं। इसके साथ कई संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। पहाड़ों पर मलबा दरक रहा है। चमोली में पुरसाड़ी के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा दरक गया है जिसकी वजह से यात्रियों को रोक दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में इतनी तेज बारिश हुई कि एक बस के अंदर पानी घुस गया है। महाराष्ट्र में भी मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं। कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।‌ गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश कहर मचा रही है। गुजरात में बारिश और बाढ़ से 24 घंटे में 7 और लोगों की मौत हो गई। अब तक यहां 69 मौतें हुई हैं। सूरत समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट है। महाराष्ट्र के भी 5 जिलों कोल्हापुर, पालघर, नासिक, पुणे और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

Coronavirus Spike अलर्ट : देश में तेजी से फैल रहे कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों के साथ की हाईलेवल बैठक, राज्य सरकारों को दिए अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने के आदेश, 10 और 11 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल

admin

उत्तराखंड में राजस्व सेवाओं का डिजिटल युग शुरू, अब घर बैठे खतौनी से लेकर लोन और भूमि अनुमति सब चेक करिए, सीएम धामी ने छह नए वेब पोर्टल किए लॉन्च

admin

चावला गैंगरेप मामले में आरोपियों को सर्वोच्च अदालत से बरी किए जाने पर मुख्यमंत्री धामी, त्रिवेंद्र सिंह और हरीश रावत ने कहा- बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे लड़ाई

admin

Leave a Comment