Sanatan Dharma row प्रधानमंत्री की पहली प्रतिक्रिया : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र उदयनिधि के दिए गए सनातन धर्म पर विवादित बयान के बाद पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, अपने मंत्री से कहा- जवाब देना होगा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Sanatan Dharma row प्रधानमंत्री की पहली प्रतिक्रिया : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र उदयनिधि के दिए गए सनातन धर्म पर विवादित बयान के बाद पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, अपने मंत्री से कहा- जवाब देना होगा


आमतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी सियासी बयान पर अपनी प्रतिक्रियाएं कम ही देते हैं। यह पहली बार है कि पीएम मोदी ने सनातन धर्म पर पिछले चार दिनों से मचे सियासी बवाल पर आज अपनी चुप्पी तोड़ी और बड़ा बयान दिया है। ‌ बता दें कि आसियान बैठक में इंडोनेशिया रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपने मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को कुछ खास हिदायतें दीं। पीएम मोदी ने सनातन धर्म पर हो रहे विवाद पर कहा कि उदयनिधि स्टालिन को उचित जवाब देना होगा। पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि उदयनिधि के सनातन धर्म वाले बयान पर सही से जवाब दें। साथ ही पीएम मोदी ने मंत्रियों से इंडिया बनाम भारत पर कुछ नहीं बोलने को कहा है। पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि G-20 समिट के दौरान VIP क्लचर को न अपनाएं और जिसको जो ड्यूटी दी गई है वहां मंत्री समय पर पहुंचें। बता दें कि तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को लेकर दिए अपने बयान के कारण देशभर में निशाने पर है। उदयनिधि ने एक सम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया की तरह है जिसे मिटाना जरूरी है। उदयनिधि ने कहा कि मच्छरों, डेंगू, मलेरिया और कोरोना की तरह ही सनातन धर्म को बढ़ने से रोकना है।

Related posts

2 अगस्त, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Sathish Shah No More फिल्मों में अपने रोल से सबको गुदगुदाने वाले एक्टर सतीश शाह नहीं रहे, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक 

admin

Senegal Two bushes collapsed accident टायर फटने से हुआ हादसा : अफ्रीकी देश सेनेगल में दो बसों की भीषण भिड़ंत में 40 लोगों की मौत, 87 घायल

admin

Leave a Comment