एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने वाला फरार चल रहा आरोपी को पुलिस ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
अपराध राष्ट्रीय

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने वाला फरार चल रहा आरोपी को पुलिस ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर शराब के नशे में पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को पुलिस ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उसे दिल्ली ला चुकी है। ‌ आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके पीछे सरगर्मी से पड़ी हुई थी। दो-तीन दिनों से आरोपी शंकर मिश्रा की लोकेशन बेंगलुरु में थी। इसी आधार पर पुलिस ने शुक्रवार रात उसे धर दबोचा है।


पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। तभी विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुत्त शंकर मिश्रा ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। शंकर मिश्रा की लास्ट लोकेशन बेंगलुरु थी, उसी आधार पर उसकी खोजबीन की जा रही थी। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तीन जनवरी को शंकर मिश्रा (35) का मोबाइल फोन बेंगलुरु में एक्टिव था। लेकिन उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ है। देर शाम पुलिस ने आखिरकार शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उसे लेकर दिल्ली पहुंच चुकी है।

Related posts

2019 heat speech Case Azam Khan Sentenced VIDEO फिर बढ़ी मुश्किलें : सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, इस मामले में 2 साल की सुनाई सजा, देखें वीडियो

admin

Sachin Pilot hunger strike Protest Congress गुलाबी नगरी में गरमाया सियासी माहौल : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले मुख्यमंत्री गहलोत के लिए सचिन पायलट ने बढ़ाई मुश्किलें, अपनी ही सरकार के खिलाफ आज “अनशन” पर पूर्व डिप्टी सीएम

admin

West Bengal Panchayat election Violence VIDEOS जल उठा बंगाल, हिंसा जारी : बंगाल में चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ से युवक पुलिस की मौजूदगी में ही बैलट बॉक्स लेकर भाग गया, देखें वीडियो, दिन भर राज्य में खुलेआम होती रही हिंसा, कई लोगों की हत्या, एक्शन में आए गृहमंत्री अमित शाह

admin

Leave a Comment