पीएम मोदी आज गोरखपुर को देंगे गिफ्ट, इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी आज गोरखपुर को देंगे गिफ्ट, इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में विधानसभा चुनाव से पहले कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर को कई योजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। वह 9,600 करोड़ की परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी कभी पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए सपना बन चुकी इन तीन बड़ी परियोजनाओं फर्टिलाइजर कारखाने, गोरखपुर एम्स और आईसीएमआर के जांच केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इनमें सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ी परियोजना गोरखपुर का खाद कारखाना है, जिसकी कुल लागत 8603 करोड़ है और यह 600 एकड़ में बना हुआ है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उसी दिन 112 एकड़ क्षेत्र में बने एम्स का भी उद्घाटन करेंगे। वर्ष 2016 में मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि पीएम मोदी का हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में यह चौथा दौरा है। 

Related posts

ब्रेकिंग : यूपी में एक और चुनाव की दस्तक, निर्वाचन आयोग ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए किया तारीखों का एलान

admin

गांव कंचनपुर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में पुराने विवाद खत्म कर आपस में मिलजुल कर रहने की अपील की

admin

चुनाव के नतीजों से पहले अखिलेश का अफसरों के साथ मीडियाकर्मियों पर भी भड़का गुस्सा, ट्वीट कर लगाया यह आरोप

admin

Leave a Comment