PM Modi Address Nation पीएम मोदी आज शाम देश को करेंगें संबोधित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

PM Modi Address Nation पीएम मोदी आज शाम देश को करेंगें संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। कल यानी 22 सितंबर से जीएसटी सुधार लागू हो रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम जीएसटी सुधार लागू होने से पहले राष्ट्र को संबोधित करेंगे। किसी बड़े ऐलान की भी संभावना जताई जा रही है। असल में, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती सोमवार यानी कल से ही लागू होने जा रही हैं। ऐसे में रसोई में इस्तेमाल के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरणों से लेकर वाहन तक लगभग 375 वस्तुएं सोमवार यानी 22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी। जीएसटी परिषद ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से जीएसटी दरें कम करने का फैसला किया है। घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, केचप, जैम, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम जैसी आम इस्तेमाल की चीजें और टीवी, एयर कंडीशनर (एसी), वॉशिंग मशीन जैसे महंगे उत्पाद भी सस्ते हो जाएंगे। जीएसटी में बदलाव को देखते हुए रोजरर्मा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कई कंपनियों ने पहले ही कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है।

Related posts

17 दिसंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर इजरायल होंगे रवाना

admin

21 दिसंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment