G-20 summit Indonesia Bali PM Modi meet India origin : जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इंडोनेशिया के बाली पहुंचे पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों से की मुलाकात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय

G-20 summit Indonesia Bali PM Modi meet India origin : जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इंडोनेशिया के बाली पहुंचे पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों से की मुलाकात

इंडोनेशिया के शहर बाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
मंगलवार 15 नवंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। ‌‌यहां उन्होंने खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा पर आयोजित सत्र को संबोधित भी किया। फर्स्ट सेशन में फूड एंड एनर्जी सिक्योरिटी पर चर्चा हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन-रूस जंग रोकने पर जोर दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से गर्मजोशी से मुलाकात की। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मिले। पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंग्लैंड के समकक्ष ऋषि सुनक से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। वही बाली में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि शशइंडोनेशिया और बाली आने के बाद हर हिंदुस्तानी को एक अलग अहसास होता है। मैं भी वही वाइब्रेशन्स फील कर रहा हूं। हमारा हजारों साल पुराना रिश्ता है। हम हजारों साल से इस परंपरा को निभा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि
हम बाली में हैं और यहां से डेढ़ हजार किलोमीटर दूर कटक में बाली जात्रा (यात्रा) चल रही है। हम लोग अकसर बातचीत में कहते हैं- इट्स ए स्मॉल वर्ल्ड। समंदर की लहरों ने दोनों देशों के नातों को जीवंत बना रखा है। भारतीय यहां के विकास में सहयात्री बने हुए हैं।

Related posts

Uttarakhand उत्तराखंड विधानसभा में भारी हंगामा : विपक्षी विधायकों ने माइक तोड़े, टेबल पलटी; धामी सरकार ने 5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, देखें वीडियो

admin

VIDEO : बड़ा हादसा टला : दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगी अलग होकर पटरियों पर दौड़ने लगी, बाकी डिब्बे और इंजन आगे निकल गए, यात्रियों ने मचाया शोर, देखें वीडियो

admin

PM Kisan 19th Installment: पीएम मोदी 24 फरवरी को देश भर के किसानों के खातों में डालेंगे 24 हजार करोड़ रुपए

admin

Leave a Comment