Plane Crash: कर्नाटक में हुआ प्लेन क्रैश, टुकड़े-टुकड़े हुआ विमान, दोनों पायलट सुरक्षित, देखिए Video - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Plane Crash: कर्नाटक में हुआ प्लेन क्रैश, टुकड़े-टुकड़े हुआ विमान, दोनों पायलट सुरक्षित, देखिए Video

Plane Crash: कर्नाटक के विजयपुरा जिले (Vijayapura Aircraft Crash) में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। एक प्राइवेट दो-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट को खुले खेत में जबरन इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करनी पड़ी। इस विमान में सवार पायलट और ट्रेनी पायलट दोनों सुरक्षित बच गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह Cessna 172 विमान रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी का था, जो नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA से स्वीकृत फ्लाइंग ट्रेनिंग संगठन है। विमान कलाबुरागी से बेलगावी के लिए क्रॉस-कंट्री ट्रेनिंग फ्लाइट पर था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बयान के अनुसार, विमान को ईंधन की कमी की आशंका के कारण जबरन लैंडिंग करनी पड़ी।

यह घटना विजयपुरा के पास एक खुले खेत में हुई, जो बेलगावी एयरपोर्ट से करीब 50 से 70 किलोमीटर दूर है। विमान में दो लोग सवार थे, जिनमें एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और एक ट्रेनी पायलट शामिल थे। दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन टक्कर के कारण विमान को भारी नुकसान पहुंचा और वह कई टुकड़ों में टूट गया।



शुरुआत में विमान में सवार लोगों की पहचान कैप्टन कुणाल मल्होत्रा, रेडबर्ड एविएशन में असिस्टेंट फ्लाइट इंस्ट्रक्टर, और ट्रेनी पायलट गौतम शंकर पी आर के रूप में की गई। दोनों को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी को DGCA से साल 2020 में शुरुआती मंजूरी मिली थी। इसकी ताजा मंजूरी 23 जुलाई 2025 से 22 जुलाई 2030 तक वैध है। अकादमी के पास कुल 48 विमानों का बेड़ा है।



हादसे में शामिल विमान का निर्माण साल 1975 में हुआ था। इसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 23 मई 2023 को जारी हुआ था। एयरवर्थिनेस सर्टिफिकेट 20 सितंबर 2023 को मिला था और एयरवर्थिनेस रिव्यू सर्टिफिकेट 3 अगस्त 2026 तक वैध है। विमान ने अब तक 17,512 घंटे और 40 मिनट की उड़ान भरी थी।



विमान में लगा Lycoming O-320-E2D इंजन 802 घंटे और 10 मिनट तक संचालित हो चुका था। विमान के पायलट इन कमांड के पास कमर्शियल पायलट लाइसेंस था. उनकी कुल उड़ान का अनुभव 734 घंटे का था। उनकी आखिरी मेडिकल जांच 18 मार्च 2025 को हुई थी, जो 19 मार्च 2026 तक वैध है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की विस्तृत जांच DGCA और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो AAIB द्वारा की जाएगी।

Related posts

9 अप्रैल, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

BREAKING : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम को ट्वीट करते हुए लिखा-“रात 10:45 पर बड़ी घोषणा करेंगे”, तय समय पर किया बड़ा एलान, राजस्थान के लोगों में काफी देर तक बनी रही उत्सुकता

admin

28 मार्च, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment