राजधानी दिल्ली में लोगों का घुटने लगा दम, पॉल्यूशन बढ़ने से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 11, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

राजधानी दिल्ली में लोगों का घुटने लगा दम, पॉल्यूशन बढ़ने से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब

सर्दियों आने से पहले देश की राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन इतना अधिक बढ़ जाता है कि लोगों का दम घुटने लगता है। पिछले दिनों दीपावली के बाद दिल्ली की हवा और भी अधिक खराब हो गई है। ‌ हालांकि केजरीवाल सरकार ने इस बार दीपावली पर पटाखे छुड़ाने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया था उसके बावजूद दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी हवा दूषित हो गई है। ‌ शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में जनवरी के बाद से एयर पॉल्यूशन फिर सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। यहां हवा की गुणवत्ता ‘ बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में शाम 4 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 455 था। राज्य में अब ये सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका बन गया है। शाम 5 बजे तक दिल्ली का AQI 357, गाजियाबाद में 384, नोएडा में 371, ग्रेटर नोएडा में 364 और फरीदाबाद में 346 था।

Related posts

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की जारी की तीसरी लिस्ट

admin

Himachal Pradesh assembly election BJP : ब्रेकिंग : हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

admin

Mumbai Pune expressway Fire VIDEO : दर्दनाक हादसा : एक्सप्रेस-वे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, सड़क पर जा रहे दो बाइक सवार समेत चार की जिंदा जलकर मौत, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment