Air India : दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने सीट को लेकर अधिकारियों से भिड़ा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Air India : दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने सीट को लेकर अधिकारियों से भिड़ा

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने सीट को लेकर बवाल कर दिया। उड़ान के दौरान फ्लाइट में कंपनी के अधिकारियों के बीच ऐसा विवाद हो गया कि यात्री गुस्से में बौखला गया। शख्स ने एयर इंडिया के अधिकारी पर हमला बोल दिया। इस दौरान यात्री ने कंपनी के अधिकारी को थप्पड़ मारे और फिर उसका हाथ मरोड़ दिया। यह मामला 9 जुलाई का बताया जा रहा है और घटना की जानकारी DGCA को भी दी गई है। खबरों के अनुसार फ्लाइट में एयर इंडिया के इनफ्लाइट सर्विसेज डिपार्टमेंट के प्रमुख संदीप वर्मा के साथ यात्री ने जमकर मारपीट की थी। इस मामले में एअर इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि घटना की जानकारी डीजीसीए (DGCA) को दी गई है और दिल्ली में लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षा एजेंसी को सौंप दिया गया। यात्री ने लिखित माफी मांगी है।

Related posts

25 मार्च, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

वेस्टर्न डिस्टरबेंस : बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत पहाड़ों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

admin

देश में आज की प्रमुख घटनाक्रम, जो रहेंगी सुर्खियों में

admin

Leave a Comment