प्रयागराज के महाकुंभ में एक बार फिर टेंट में लगी आग, बड़ा हादसा टला  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 9, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

प्रयागराज के महाकुंभ में एक बार फिर टेंट में लगी आग, बड़ा हादसा टला 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में आज एक बार फिर आग लग गई। हालांकि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। महाकुंभ मेला परिसर में सोमवार दोपहर एक बार फिर आग लग गई है। सेक्टर-8 में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया है। श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविर में आग लगी थी। दोनों शिविर में दो-दो तंबू जले हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत सिंह राणा ने कहा- लगभग 3 बजे हमें टेंट में आग लगने की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद हमारी गाड़ियां यहां पहुंची और हमने आग पर काबू पा लिया है। खाली टेंट था, कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

सस्पेंस बरकरार : कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कल नामांकन का आखिरी दिन, अब दिल्ली बना सियासी संकट का केंद्र, “दिग्विजय सिंह ने भी किया एलान- मैं भी उम्मीदवार”

सोमवार दोपहर 3 बजे तक प्रमुख खबरों की यह हैं सुर्खियां

admin

छह दिन में सीएम केजरीवाल को तीसरा बड़ा झटका, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भी अब भ्रष्टाचार में अरेस्ट, आप मुश्किल में

admin

Leave a Comment