पहले दिन ही 15 से 18 साल के किशोरों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा 'शाबाश युवा भारत' - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय हेल्थ

पहले दिन ही 15 से 18 साल के किशोरों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ‘शाबाश युवा भारत’

देश में एक बार फिर कोरोना के मरीज तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। तीसरी लहर की आहट के बीच आज देशभर में बच्चों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया गया। ‌टीका लगवाने के लिए आज सुबह से ही स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों की लंबी-लंबी कतारें भी दिखाई पड़ी। पहले दिन ही 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण अभियान के पहले दिन तीन बजे तक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 40 लाख से अधिक बच्चों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी। मांडविया ने ट्वीट कर बताया कि बच्चों के टीकाकरण अभियान के पहले दिन रात 8 बजे तक 15-18 आयु वर्ग के 40 लाख से अधिक किशोरों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लगाई गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, ‘शाबाश युवा भारत’ केंद्र स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह भारत के टीकाकरण अभियान में एक और उपलब्धि है।

Related posts

world happiness country दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की जारी हुई सूची, “फिनलैंड रहा नंबर वन”, जानिए इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत कितना खुश है और सबसे ज्यादा “नाखुश” कौन सा देश है

admin

VIDEO एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कर दी बेइज्जती, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे, देखें वीडियो

admin

Train Accident Video ट्रेन हादसा : सुपरफास्ट ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण भिड़ंत, हादसे के बाद रेल के डिब्बो में आग लग गई, यात्रियों में मची चीख पुकार, 19 घायल, रेस्क्यू अभियान जारी

admin

Leave a Comment