ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने पिता के साथ बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने पिता के साथ बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए

इंडियन बैडमिंटन फेमस प्लेयर और ओलंपिक में पदक विजेता साइना नेहवाल ने आज उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। साइना के साथ पिता हरवीर सिंह नेहवाल भी साथ थे। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में दर्शन और पूजा अर्चना की तस्वीरें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। ‌

इस मौके पर बदरी केदार मंदिर समिति की अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारपुरी पहुंचने पर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का स्वागत किया और उन्हें बाबा केदार का प्रसाद भेंट किया। साइना ने केदारनाथ धाम की पवित्रता और यहां की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की। बता दें कि साइना नेहवाल ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।




Related posts

Helicopter Crash उत्तराखंड में दुखद हादसा : हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत छह तीर्थ यात्रियों की मौत, एक घायल, सभी यात्री दर्शन करने गंगोत्री धाम जा रहे थे, देखें वीडियो

admin

3 दिसंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

31 अगस्त, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment