अब विधानसभा सदन में योगी सरकार की और बढ़ जाएगी ताकत, आज मिलेंगे नए साथी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

अब विधानसभा सदन में योगी सरकार की और बढ़ जाएगी ताकत, आज मिलेंगे नए साथी

एक दिन पहले 25 अप्रैल को योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक महीना पूरा कर लिया। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं आद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधानसभा में 33 नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और मिलने जा रहे हैं। इसके बाद योगी सरकार की विधानसभा के दोनों सदनों में ताकत और बढ़ जाएगी। बता दे आज शाम 4 बजे विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह नवीन भवन के तिलक हॉल में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से नवनिर्वाचित एमएलसी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत मंत्रिमंडल के सभी मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि इसी महीने 12 अप्रैल को यूपी में 27 सीटों पर हुए विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भाजपा ने 24 सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव से एक दिन पहले 9 सीटों पर भाजपा के 9 एमएलसी निर्विरोध चुने गए थे। इस तरह बीजेपी ने विधान परिषद की 36 में से कुल 33 सीटों पर जीत हासिल की है। 2 सीटों पर निर्दलीय और 1 सीटों एक सीट पर राजा भैया की जनसत्ता दल के प्रत्याशी ने विजय प्राप्त की। बता दें कि मौजूदा समय में विधान परिषद में भाजपा के पास 68 सीटें हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की सीटें घटकर 17 हो गई हैं।

Related posts

यूपी में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरने से 27 लोगों की मौत, कई घायल, सभी चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताया शोक

बड़ी खबर: वाराणसी ज्ञानवापी केस मामले में कोर्ट ने सुनाया “बड़ा फैसला”

admin

मथुरा हादसा: पानी की टंकी से टकराने के बाद गोवर्धन नाले में गिरी कार, चार की मौत

admin

Leave a Comment