19 नवंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

19 नवंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक- 19 नवम्बर 2022


🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन – शनिवार
संवत्सर नाम – नल
युगाब्दः- 5124
विक्रम संवत- 2079
शक संवत -1944
अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
ऋतु – हेमन्त
काल (राहु)- पूर्व दिशा
मास – अग्रहायण
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- दशमी
नक्षत्र – उ.फा.
योग – विष्कुम्भ
करण- भद्रा
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌺आने वाला व्रत व विशेष:- उत्पन्ना एकादशी व्रत- रविवार ।
🌞सूर्योदय- 6:18
🌞पाक्षिक सूर्य— विशाखा नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
गांधारी ने श्रीकृष्ण को शाप दिया था ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 6:41 से 8:01 म. 1:21 से 2:41 एवं सा. 4:21 से 5:09 बजे तक ।
🌚 राहु काल:- दिन के 9:01 से 10:21 बजे तक ।


🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺


समय अच्छा जरूर आता है पर अपने समय पर ही आता है ।




19 नवंबर का राशिफल—-



मेष राशि –दोस्तों का रवैया सहयोगात्मक रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत तलाश रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। अपनी पार्टी में सभी को आमंत्रित करें। क्योंकि आज आपमें अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रेरित करेगी।


वृष राशि – आज रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा है। मन में कई नए विचार आ सकते हैं।


मिथुन राशि – आज आपका तनाव कुछ कम रहेगा। जो लोग कला और लेखन से जुड़े हैं उनके लिए आने वाला समय काफी फायदेमंद साबित होगा। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं।


कर्क- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव और घर में कलह के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आर्थिक स्थिति में ज़रूर सुधार होगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगा। आपका भाई आपकी कल्पना से कहीं अधिक मददगार साबित होगा।


सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। कोई भी फैसला लेने में आपको दिक्कत महसूस हो सकती है। कोई पुराना विवाद आज सामने आ सकता है। संतान की शिक्षा में प्रगति की संभावना है। पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ेगी।


कन्या राशि – आज के दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। पढ़ाई के मामले में समय अच्छा दिन है। शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज कुछ आर्थिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।


तुला – दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको आलोचना का शिकार भी होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ सही रखें और बदले में कटु उत्तर देने से बचें। ऐसा करने से आपको दूसरों की कठोर टिप्पणियों से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।


वृश्चिक राशि – आज मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. घर में अचानक कोई मेहमान आ सकता है। शाम तक घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा।


धनु राशि – शनिदेव की कृपा से आपको अपने काम के लिए आवश्यकता से अधिक धन की प्राप्ति होगी। आज रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान अच्छा है। आप जो भी काम सच्चे मन और ईमानदारी से करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।


मकर-अपनी सेहत की बेहतरी के लिए अपने खान-पान में सुधार करें। आपके मन में शीघ्र धन कमाने की प्रबल इच्छा रहेगी। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त आ सकते हैं। अपने प्रिय को कुछ भी कठोर कहने से बचें- नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।


कुम्भ- आज भाग्य का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपकी निजी समस्याओं का समाधान होगा। आज अगर आप किसी काम के बारे में गहराई से सोचते हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।


मीन राशि –आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है।अविवाहितों के शीघ्र विवाह के योग बन रहे हैं, कार्य क्षेत्र को लेकर भागदौड़ हो सकती है। पारिवारिक सभी समस्याएं भी समाप्त होंगी। अगर आप कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो यह समय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

Related posts

Swami Prasad Maurya Badrinath Dham CM Pushkar Singh Dhami VIDEO : यूपी-उत्तराखंड समेत देशभर में रोष : स्वामी प्रसाद मौर्य के बाबा बद्रीनाथ धाम को लेकर दिए गए “बेहूदा” बयान पर भड़के सीएम धामी, सपा नेता ने भी किया पलटवार

admin

1 अगस्त, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

20 फरवरी , मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment