New year 2025 welcome दुनिया में सबसे पहले 2025 का न्यूजीलैंड में हुआ स्वागत, भारत में भी नए साल का छाया जश्न - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

New year 2025 welcome दुनिया में सबसे पहले 2025 का न्यूजीलैंड में हुआ स्वागत, भारत में भी नए साल का छाया जश्न




न्यूजीलैंड में साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड रात के 12 बज चुके हैं और नए साल कि जश्न मना रहे हैं। न्यूजीलैंड में भारत से साढ़े 7 घंटे पहले, जबकि अमेरिका में साढ़े 9 घंटे बाद नया साल आता है। इस तरह पूरी दुनिया में नया साल आने की जर्नी 19 घंटों तक जारी रहती है। दुनियाभर में अलग-अलग टाइम जोन के कारण 41 देश ऐसे हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं। इनमें किरिबाती, समोआ और टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान इंडोनेशिया, बांग्लादेश, नेपाल आदि देश हैं। भारत में भी साल 2025 का स्वागत करने के लिए देशवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर, मनाली, कुल्लू, शिमला, नैनीताल, मसूरी, मुंबई गोवा आदि शहरों में नए साल मनाने के लिए लाखों की संख्या में लोग जमा हुए हैं । वहीं चीन दुनिया के उन देशों में से एक है, जहां 1 जनवरी को नए साल का जश्न नहीं मनाया जाता। दरअसल, चीन उन देशों में से है जो सोलर कैलेंडर के बदले लूनीसोलर कैलेंडर के हिसाब से चलता है। लूनीसोलर कैलैंडर में 12 महीने होते हैं और हर महीने में चांद द्वारा पृथ्वी का एक चक्कर होने पर महीना पूरा माना जाता है। चांद, पृथ्वी का एक चक्कर 29 दिन और कुछ घंटों में पूरा करता है। चीन में 12वें महीने के 30वें दिन नए साल का जश्न मनाया जाता है। इसे चीन में दानियन संशी कहा जाता है। इस साल चीन में 29 जनवरी को नया साल मनाया जाएगा। इस दौरान लोग एक-दूसरे को लाल रंग के कार्ड देते हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान पूर्वजों की पूजा और परिवार के साथ डिनर, ड्रैगन और लॉयन डांस का आयोजन भी किया जाता है। इस फेस्टिवल को चीन ही नहीं, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और मंगोलिया जैसे बड़े देश भी अलग-अलग परंपराओं के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

Related posts

VIDEO Karnatak assembly election 2023 PM Modi Jai Bajrangbali : बजरंगबली पर गरमाई सियासत : कांग्रेस के बजरंग दल पर बैन लगाने की बात पर पीएम मोदी ने आज चुनावी रैली में पूरे जोश और तेज आवाज में पूरे “6 बार जय बजरंगबली के लगाए नारे”, देखें वीडियो

admin

UP 10 IPS officer transfer : यूपी में सीएम योगी ने 10 आईपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी बदले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

admin

Dharali Disaster धराली आपदा : पीड़ित परिवारों से मिले मुख्यमंत्री धामी, संकट की इस घड़ी में हर संभव दिया मदद का भरोसा

admin

Leave a Comment