₹10 में भोजन कराएगा एनडीए, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज जारी होगा घोषणा पत्र - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

₹10 में भोजन कराएगा एनडीए, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज जारी होगा घोषणा पत्र

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन अपना मेनिफेस्टो जारी कर चुका है। आज एनडीए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करना जा रहा है। पटना के होटल मौर्या में सुबह 9.30 बजे जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत NDA के सभी सीनियर नेता मौजूद रहेंगे।

NDA के घोषणा पत्र में सीता रसोई के माध्यम से 10 रुपए में भोजन कराने का एलान किया जा सकता है। इसके अलावा हर अनुमंडल में कला, वाणिज्य, कानून संकाय का कॉलेज खोलने की भी घोषणा हो सकती है। इसमें फ्री छात्रावास की सुविधा रहेगी।

वहीं, हर विधानसभा क्षेत्र में वेटनरी एंबुलेंस का ऐलान किया जा सकता है और हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मरीजों को जेनरिक दवाएं दी जाएंगी।

घोषणापत्र में नियोजित शिक्षक और कर्मचारी को समान काम के लिए समान वेतन का भी ऐलान किया जा सकता है। साथ ही 5 वर्ष में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने की भी घोषणा की जा सकती है।

Related posts

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी नेताओं को दिया जवाब, शरद पवार ने कहा- मोदी सरकार ने हमें भरोसे में नहीं लिया, देखें वीडियो

admin

Pictures Viral : स्मृति ईरानी के राहुल गांधी की तस्वीर को उल्टा शेयर करने पर भड़के कांग्रेस नेताओं ने भी केंद्रीय मंत्री के फोटो को उल्टा कर मुंह बांध दिया, दोनों ओर से हुई “अब ठीक है”, देखें तस्वीरें

admin

UP 29 PPS Officer Transfer पुलिस महकमे में फिर बड़ा फेरबदल : यूपी में 29 पीपीएस अधिकारियों के किए गए ट्रांसफर, मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment