₹10 में भोजन कराएगा एनडीए, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज जारी होगा घोषणा पत्र - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

₹10 में भोजन कराएगा एनडीए, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज जारी होगा घोषणा पत्र

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन अपना मेनिफेस्टो जारी कर चुका है। आज एनडीए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करना जा रहा है। पटना के होटल मौर्या में सुबह 9.30 बजे जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत NDA के सभी सीनियर नेता मौजूद रहेंगे।

NDA के घोषणा पत्र में सीता रसोई के माध्यम से 10 रुपए में भोजन कराने का एलान किया जा सकता है। इसके अलावा हर अनुमंडल में कला, वाणिज्य, कानून संकाय का कॉलेज खोलने की भी घोषणा हो सकती है। इसमें फ्री छात्रावास की सुविधा रहेगी।

वहीं, हर विधानसभा क्षेत्र में वेटनरी एंबुलेंस का ऐलान किया जा सकता है और हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मरीजों को जेनरिक दवाएं दी जाएंगी।

घोषणापत्र में नियोजित शिक्षक और कर्मचारी को समान काम के लिए समान वेतन का भी ऐलान किया जा सकता है। साथ ही 5 वर्ष में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने की भी घोषणा की जा सकती है।

Related posts

Picture of the day चर्चा में तस्वीरें : 8 साल में पहली बार पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह के “एक कतार में खड़े होकर चेहरों पर ऐसे हाव-भाव प्रकट किए”, भाजपा ने खुद फोटो किया शेयर

admin

दिल्ली में देश भर की महिला आईएएस अफसरों ने साड़ी पहन कर किया रैंप पर वॉक, फैशन शो का आयोजन कैंसर रोगियों के लिए फंड जुटाने के लिए किया गया

admin

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी मुख्यालय में लेंगे अहम संगठनात्मक बैठक

admin

Leave a Comment