पुलिस विभाग में शोक : मॉर्निंग वॉक में निकले युवा कांस्टेबल को गुस्साए हाथी ने मार डाला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

पुलिस विभाग में शोक : मॉर्निंग वॉक में निकले युवा कांस्टेबल को गुस्साए हाथी ने मार डाला

इन दिनों गर्मी का मौसम चल रहा है । सुबह के समय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। लेकिन मॉर्निंग वॉक पर जाते समय सभी लोग सुरक्षा व्यवस्था के साथ जाएं। आज सुबह उत्तराखंड में हुई एक घटना ने सुबह की सैर पर जाने वाले लोगों को दुखी कर दिया। बता दें कि सोमवार सुबह कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर कांस्टेबल मनजीत सिंह सुबह करीब 6 बजे अपने दोस्त के साथ टहलने निकले थे। मॉर्निंग वॉक से लौटते समय रास्ते में सिपाही मनजीत पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी से बचने के लिए दोनों ने दौड़ लगा दी। तेज दौड़ने की वजह से कांस्टेबल मनजीत सिंह सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे गुस्साए हाथी ने मनजीत को सड़क पर पटक दिया। गुस्साए हाथी को देखकर सिपाही के दोस्त और अन्य लोग भागने लगे। हादसे के बाद हाथी के जाने पर गंभीर रूप से घायल सिपाही मनजीत सिंह को तत्काल बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मनजीत सिंह देहरादून के विकास नगर के निवासी थे।‌ इनकी ड्यूटी एएसपी कार्यालय में तैनात थी। इस घटना के बाद उत्तराखंड  पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में हाथियों के हमले की आए दिन वारदात होती रहती है। 

Related posts

बड़ी खबर : लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व सचिव और आईएएस अधिकारी के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी शुरू

admin

चंपावत चुनाव के नतीजे 3 जून को आएंगे, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, खूब हुई वोटिंग

admin

Uttarakhand news: उत्तराखंड सरकार में नए साल को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे दुकानें और ढाबे खोलने के दिए आदेश

admin

Leave a Comment