कमान संभालते ही एक्शन में मोजेतबा खामनेई, नया सुप्रीम लीडर चुनते ही ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

कमान संभालते ही एक्शन में मोजेतबा खामनेई, नया सुप्रीम लीडर चुनते ही ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें

ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई के सबसे शक्तिशाली पद संभालते ही ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया है।

स्टेट ब्रॉडकास्टर IRIB के मुताबिक, इस्लामिक रिपब्लिक के नए सुप्रीम लीडर, मोजतबा खामेनेई के नियुक्ति के बाद ईरान ने सोमवार को इजराइल की तरफ मिसाइलों की एक और बौछार की। IRIB ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, “ईरान ने अयातुल्ला सैय्यद मोजतबा खामनेई के नेतृत्व में कब्जे वाले इलाकों की तरफ मिसाइलों की पहली लहर दागी।

मोजतबा खामेनेई ने पवित्र शहर कोम में इस्लामिक थियोलॉजी की पढ़ाई की, जो ईरान में शिया धार्मिक स्कॉलरशिप का सबसे अहम सेंटर है। बाद में उन्होंने वहां धार्मिक पढ़ाई पढ़ाई और हुज्जत अल-इस्लाम का पादरी रैंक हासिल किया, जो उनके पिता के आयतुल्लाह रैंक से नीचे का एक मिड-लेवल का टाइटल है।

Related posts

G20 Summit: दक्षिण अफ्रीका में बोले पीएम मोदी- भारतीय संस्कृति की महक दुनिया भर में

admin

Nobel Prize in Literature awarded to French author Annie Ernaux “for the courage and clinical acuity with which she uncovers the roots, estrangements and collective restraints of personal memory.”

admin

आज दुनिया भर में धूम मचाने के लिए आईफोन 14 लॉन्च किया गया

admin

Leave a Comment