मिस यूनिवर्स 2025: मेक्सिको की फातिमा बॉश बनीं नई मिस यूनिवर्स, भारत की मनिका का सफर टॉप 30 पर थमा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय

मिस यूनिवर्स 2025: मेक्सिको की फातिमा बॉश बनीं नई मिस यूनिवर्स, भारत की मनिका का सफर टॉप 30 पर थमा

74वें मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट की विजेता मिल चुकी है। 130 देशों की सुंदरियों को हराकर मिस मेक्सिको फातिमा बॉश बनीं वर्ष 2025 की विनर। हालांकि, भारत के लोगों को बेसब्री से इंतजार था कि राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा खिताब अपने नाम करने में जरूर सफलता हासिल कर लेंगी, लेकिन ऐसा हो न सका। मनिका टॉप 12 राउंड में भी अपनी एंट्री न कर सकीं। इससे भारत का चौथी बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।
फर्स्ट रनर-अप रहीं होस्ट देश थाईलैंड की प्रवीणार सिंह। वहीं, सेकेंड रनर-अप वेनेजुएला की स्टेफनी एबेसाली और थर्ड रनर-अप फिलिपिंस की मा। एहटिसा मनालो रहीं। आपको बता दें कि इस वर्ष 74वें मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुआ। मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने के लिए इस साल दुनिया भर से 130 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इनमें से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) टॉप 30 में जगह बनाने में सफल रही थीं, लेकिन अफसोस कि वो इससे आगे न बढ़ सकीं।
हालांकि, मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स के प्री-ईवेंट से ही अपनी खूबसूरती, प्यारी मुस्कान, ट्रेडिशनल लुक और पहनावे, चाल-ढाल, बोलने के अंदाज से हर किसी का दिल जीत चुकी थीं।

Related posts

Dev deepawali 2022 : देव दीपावली पर काशी में जैसे पूरा देवलोक ही उतर आया हो, अद्भुत रोशनी से नहा गए 84 घाट, अलौकिक नजारे को देखने के लिए उमड़ा लाखों का सैलाब, देखें वीडियो तस्वीरें

admin

UP Big discount EV : यूपी में सीएम योगी ने होली को दी सौगात, इलेक्ट्रिक के सभी वाहनों की खरीद पर बड़ी छूट देने का किया एलान, राज्य सरकार के जारी किए आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से हुआ लागू

admin

Uttarakhand CM Dhami Cabinet meeting : कैबिनेट की बैठक में सीएम धामी ने 52 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने पर लगी मुहर, जानिए अन्य महत्वपूर्ण फैसले

admin

Leave a Comment