घने कोहरे के कारण रेल मंत्रालय ने 245 ट्रेनों को कैंसिल किया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

घने कोहरे के कारण रेल मंत्रालय ने 245 ट्रेनों को कैंसिल किया

राजधानी दिल्ली समेत देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में शनिवार सुबह भी बहुत घना कोहरा (Heavy Fog) छाया रहा। घने कोहरे (Fog) का असर यातायात पर भी पड़ा है और इस वजह से ट्रेन सेवाएं (Train Service) भी प्रभावित हुई हैं। कोहरे के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) को आज भी कई ट्रेनों (Trains) को रद्द करना पड़ा है। देश में रोजाना लाखों लोग हर दिन ट्रेन से सफर करते हैं और ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही ये जान लेना जरूरी है कि आपकी ट्रेन कैंसिल (Cancel) या डायवर्ट (Divert) या रिशेड्यूल (Reschedule) तो नहीं की गई है?
ये जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे की ओर से शेयर की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से भी देखा जा सकता है। आज रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 245 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, 32 ट्रेनों को रिशेड्यूल जबकि 31 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

Related posts

23 दिसंबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सभी नेता व्यस्त लेकिन एक केंद्रीय मंत्री ने इसलिए बना रखी है दूरी

admin

CM Pushkar Singh Dhami Prayer in Shree Gita Bhawan mandir मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बर्मिंघम के श्री गीता भवन मंदिर में की पूजा अर्चना

admin

Leave a Comment