Makar Sankranti Amit Shah, Akshay Kumar kite festival : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गृहमंत्री अमित शाह और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उड़ाई पतंग - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent मनोरंजन राष्ट्रीय

Makar Sankranti Amit Shah, Akshay Kumar kite festival : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गृहमंत्री अमित शाह और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उड़ाई पतंग

 

मकर संक्रांति के पावन पर पर आज पूरे देश भर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों में स्नान किया। सबसे ज्यादा भीड़ प्रयाग नगरी संगम में महाकुंभ के दौरान दिखाई दी। संगम में ढाई करोड़ से अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई । इस संक्रांति पर गंगा, यमुना, नर्मदा, शिप्रा जैसी पवित्र नदियों में स्नान और स्नान के बाद नदी के घाट पर दान-पुण्य करने की परंपरा है। वहीं मकर संक्रांति पर गुजरात राजस्थान समेत कई राज्यों में पतंगबाजी भी हुई। गुजरात के अहमदाबाद में भी काइट फेस्टिवल मनाया जा रहा है। महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के 11 राज्यों से 52 और 47 देशों से 143 पतंगबाज पहुंचे हैं। अमित शाह ने अहमदाबाद में पतंग उड़ाई।

वहीं, राजस्थान में भी पतंगबाजी का उत्सव मनाया जा रहा है। जयपुर के परकोटा स्थित गोविंद देवजी मंदिर में आज पतंगों की झांकी सजाई गई है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल ने जयपुर के सिसोदिया गार्डन में पतंगबाजी की। भक्त दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। तमिलनाडु में पोंगल के मौके पर घरों में रंगोली सजाई गई। चेन्नई एयरपोर्ट में लाइटिंग की गई। वहीं बैलों की दौड़ जल्लीकट्‌टू भी आज से शुरू हो गई। असम में लोग बिहू का त्योहार मना रहे हैं।

Related posts

लंबी पूछताछ के बाद आप सांसद संजय सिंह अरेस्ट, गिरफ्तारी के विरोध में सीएम केजरीवाल ने कहा- आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है

admin

VIDEO अग्निकांड पर गरमाई सियासत :  सतपुरा भवन की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख, सीएम ने केंद्र से मांगी मदद, आग पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों ने भरी उड़ान, देखें वीडियो

admin

USA FBI Chief Appointment अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और भारतीय मूल के नागरिक को दिया शक्तिशाली पद


admin

Leave a Comment