सुरक्षा में बड़ी लापरवाही : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान गड्ढे में फंसा, सुरक्षा जवानों ने धक्का देकर निकाला, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

सुरक्षा में बड़ी लापरवाही : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान गड्ढे में फंसा, सुरक्षा जवानों ने धक्का देकर निकाला, वीडियो



केरल दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर बुधवार को उतरने के बाद गड्ढे में फंस गया। मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर को धक्का देकर गड्ढे से निकाला। प्रेसिडेंट सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं। राष्ट्रपति मुर्मू के बुधवार को सबरीमाला मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी। प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के समय हैलीपैड धंस गया।



घटना के बाद पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के कर्मियों ने हेलीकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की। राष्ट्रपति मुर्मू समेत सुरक्षाकर्मी और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।



जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर पहले निलक्कल में उतरना था, लेकिन खराब मौसम और बारिश के चलते शुक्रवार देर शाम लैंडिंग स्थल को बदलकर पथानमथिट्टा के प्रामदम स्टेडियम कर दिया गया। यहां हेलीपैड पर जल्दबाजी में नया कंक्रीट डाला गया था, जो पूरी तरह सूख नहीं पाया था।

राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर जैसे ही लैंड हुआ, उसके पहिए गीले कंक्रीट में धंस गए। हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों और ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत एक्शन लेकर स्थिति को संभाल लिया। बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबरीमाला मंदिर के लिए रवाना हुईं।

राष्ट्रपति मुर्मू चार दिवसीय केरल यात्रा पर हैं, जो 21 अक्टूबर को शुरू हुई। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी।

23 अक्टूबर को राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वे वर्खला स्थित शिवगिरी मठ में आयोजित श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह के उद्घाटन में शामिल होंगी। बाद में वे सेंट थॉमस कॉलेज, पलई के प्लैटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) के समापन में भी शामिल होंगी।

24 अक्टूबर को राष्ट्रपति सेंट टेरेसा कॉलेज, एर्नाकुलम की शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Related posts

देश की महान एथलीट पीटी ऊषा समेत 4 दिग्गज हस्तियों को राज्यसभा के लिए किया गया मनोनीत, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

admin

Uttarakhand Prem Chand Aggarwal Resigned : कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

admin

UP Nagar nikay election Counting Live : वोटों की गिनती जारी – यूपी नगर निकाय चुनाव में 16 मेयर सीटों पर भाजपा आगे,

admin

Leave a Comment